फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   players won in sports

Rampur Bushahar News: बॉक्सिंग में प्रेरणा ने जीता स्वर्ण पदक, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

Tue, 27 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में जिला शिमला प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण मेहता ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।

अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मृत्युंजय, 37 किलोग्राम में कृष, 40 किलोग्राम में कुश, 43 किलोग्राम में जतिन मलिक, 46 किलोग्राम में आरव, 49 किलोग्राम में विशाल, 52 किलोग्राम में अंश कुमार, 55 किलोग्राम में नमन, 58 किलोग्राम में निशमित और 67 किलोग्राम में विराट ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में 46 किलोग्राम में आर्यन, 48 किलोग्राम में आयुष, 50 किलोग्राम में तवीस, 52 किलोग्राम में हिमांशु, 57 किलोग्राम में प्रिंस कुमार, 60 किलोग्राम में कृष, 63 किलोग्राम में प्रिंस, 66 किलोग्राम में सुमित, 70 किलोग्राम में जयंत कौशिक, 75 किलोग्राम में शुभम, 80 किलोग्राम में समीर और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में देव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम में मुस्कान, 51 किलोग्राम में शीतल, 54 किलोग्राम में एंजल, 60 किलोग्राम में प्रेरणा और 65 किलोग्राम में अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीते। बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं को 5,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 3,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed