फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plastic waste management plant to start soon in Jury

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, आठ पंचायतों की सुधरेगी सफाई व्यवस्था

Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन ट्राइव फाउंडेशन एजेंसी के साथ रामपुर ब्लॉक ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

. पंचायतों में जल्द शुरू होगा कूड़ा एकत्रित करने का कार्य
. घरों और दुकानदारों से अलग-अलग मासिक शुल्क की होगी वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड रामपुर ने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की ओर एक सफल कदम उठाया है। ज्यूरी के मंगलाड में रामपुर ब्लॉक का प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द शुरू होगा। रामपुर ब्लॉक ने हिमालयन ट्राइव फाउंडेशन के साथ इसे लेकर एमओयू किया है। अब ज्यूरी और आसपास की 8 पंचायतों की सफाई व्यवस्था सुधरेगी। वहीं, सफाई एजेंसी ज्यूरी आठ पंचायतों से जल्द प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए कचरा एकत्रित करना शुरू करेगी। ज्यूरी पंचायत के लोगों को इसी महीने से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की सुविधा मिलने की उम्मीद है। ज्यूरी पंचायत क्षेत्र के नेशनल हाईवे-पांच मंगलाड पुल के पास 16 लाख रुपये की लागत प्लांट स्थापित किया गया है। ज्यूरी पंचायत क्षेत्र में स्थापित ब्लॉक स्तर के इस प्लांट में फिलहाल ज्यूरी, बधाल, बौंडा, सराहन, शाहधार, फूंजा, सनारसा और झाकड़ी पंचायतों से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जाएगा। सफाई एजेंसी प्लांट का ट्रायल कर जल्द कार्य शुरू करने के लिए सफाई कर्मियों और दूसरी व्यवस्था में लगी है। जल्द ही इन पंचायतों से कूड़ा-कचरा उठाने का कार्य भी शुरू होगा। कचरा प्रबंधन की सुविधा शुरू होने के बाद इन पंचायतों में घरों और दुकानों से मासिक शुल्क की वसूली होगी। घरेलू और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया जाएगा। यदि योजना सही चली तो इन पंचायतों में कचरा प्रबंधन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। अभी तक क्षेत्र के नदी-नालों और खुले स्थानों में जो कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है, वह प्रदूषण फैलाने और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा रहा है। योजना सिरे चढ़ने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

घर-घर से उठेगी कचरा, आएगी गाड़ी
ज्यूरी पंचायत प्रधान राज कांता ने बताया कि सफाई एजेंसी के कर्मचारियों ने ज्यूरी पंचायत की जनता को बैठक में बताया कि सूखा-गीला कचरा अलग-अलग रखें। एजेंसी की गाड़ी कचरा उठाने के लिए घर के पास आएगी। सफाई के एवज में घरों और दुकानदारों की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग शुल्क तय किया जाएगा। ज्यूरी पंचायत क्षेत्र में इसी माह से कचरा एकत्रित करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article