फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People protested to remove submersible pump in Makdi village

Rampur Bushahar News: माकड़ी गांव में सबमर्सिबल पंप हटाने के लिए लोगों ने दिया धरना

Tue, 09 Jul 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
-कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंच लोगों से की बात, अधिशासी अभियंता बोले-लोगों की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। भाखड़ा पंचायत के गांव खुलमी और सलोआ के लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ माकड़ी में धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग से मांग की है कि माकड़ी में लगाए सबमर्सिबल पंप को हटाया जाए। ग्रामीणों ने माकड़ी गांव में सड़क के बीच विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले विभाग ने माकड़ी गांव में सबमर्सिबल पंप लगाया है। इससे दूसरे गांव में पानी की समस्या हुई। लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि इस पंप को शीघ्र नहीं हटाया गया, तो लोग लगातार विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसका खामियाजा विभाग को भुगतना पड़ा। लोगों के प्रदर्शन से सड़क पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हुई। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता सन्नी शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके बाद लोगों ने कहा कि वह शीघ्र ही अधीक्षण अभियंता से मिलेंगे।
सन्नी शर्मा ने कहा कि विभाग ने चैनल से माकड़ी गांव के भंडारण टैंक में पंप लगाने के लिए टेंडर लगाया था, जिसके चलते इस कार्य को पूरा किया गया। भाखड़ा गांव बीबीएमबी के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन कभी-कभी बीबीएमबी पानी की आपूर्ति नहीं देता है। पिछली गर्मियों भी में भी समस्या उत्पन्न हुई थी। इसके चलते आपातकाल में माकड़ी गांव से आपूर्ति दी जाएगी, यह विभाग ने तय किया था। उन्होंने कहा कि जल्दी ही समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन

समस्या का समाधान किया जाएगा
सभी लोगों को आमंत्रित किया है, क्योंकि यह समस्या कोई गंभीर नहीं है। आपातकालीन स्थिति में ही लोगों को यहां से पानी मुहैया कराया था। बीबीएमबी ने भाखड़ा गांव के लिए टैंक बनाया हुआ है। कहीं आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है, तभी माकड़ी गांव के टैंक में सबमर्सिबल पंप लगाया है। वहीं से पानी भाखड़ा गांव के लोगों को दिया जाएगा। यदि यह समस्या बनी है, तो लोगों से मिलकर बातचीत करके जल्दी सुलझा दिया जाएगा। -सतीश शर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed