फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   people protest in front of rohru thana

गुस्साए लोगों ने रोहड़ू थाने का किया घेराव

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
people protest in front of rohru thana
पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
रोहडू़। करासा पंचायत प्रधान की गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को रोहडू़ थाने का घेराव किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली से नाराज होकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान देवराज की गिरफ्तारी को लेकर एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए थाने को घेरा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करासा पंचायत के प्रधान की गांव की एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की है। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को रोहडू़ पहुंचे और उन्होंने गुस्से में आकर रोहडू़ थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद करासा गांव के लोगों ने एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान देवराज के साथ ज्ञान चंद ने 15 जुलाई को मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी उसके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टा पंचायत प्रधान देवराज को एट्रोसिटी एक्ट के मामले मे गिरफ्तार किया है। इस मौके पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन के संस्थापक और प्रदेशाध्यक्ष रूमित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर उन्हें तीन महीने का आश्वासन दिया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है।

रूमित ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर मानसून सत्र के दौरान 2 अगस्त को देवभूमि क्षत्रिय संगठन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विधानसभा में घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed