फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   peole see live aimms innaugration function in rampur and aani

रामपुर और आनी में हजारों लोगों ने देखा एम्स का शुभारंभ का कार्यक्रम

Sun, 05 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/आनी। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एम्स बनने से प्रदेश के हजारों मरीजों को उपचार करवाने के लिए बाहरी राज्यों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रविवार को एम्स के शुभारंभ कार्यक्रम को रामपुर और आनी के हजारों लोगों ने देखा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को एम्स का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एलईडी स्थापित कर कार्यक्रम का लाइव दिखाया। इसके अलावा लोगों ने मोबाइल पर फेसबुक और अन्य लाइव माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा। रामपुर में एसडीएम यादवेंद्र पॉल और आनी में एसडीएम कुलदीप पटियाल ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने लोगों को शतप्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने पर बधाई दी। इस मौके पर आनी भाजपा मंडलाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, बीएमओ डॉ. भागवत मेहता सहित जनप्रतिनिधि, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed