{"_id":"65d4a32bd70ed950760b5282","slug":"patients-upset-due-to-strike-of-doctors-of-khaneri-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112440-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज परेशान
विज्ञापन
तीन घंटे इंतजार में खड़े रहे दूरदराज से आए मरीज़
सुबह 9:30 से 12 बजे तक बंद रही ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबित मांगों को लेकर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर के चिकित्सकों ने भी ढाई घंटे तक ओपीडी बंद करके कलम छोड़ो हड़ताल जारी रखी।
अस्पताल में मंगलवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे। चार जिलों के एकमात्र खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण दूर-दूर से आए मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह से मरीज चिकित्सकों के इंतजार में खड़े रहे। खनेरी अस्पताल में शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, स्पीति और काजा के मरीज कई किलोमीटर का सफर तय कर रामपुर पहुंचे। इतनी दूर से अस्पताल पहुंचने पर मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। मरीज रीना, पूजा, साहिल, रमेश , दिनेश और दयाप्यारी ने बताया कि वे इतनी दूर से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। यहां पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसके कारण वे उपचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल होने से शाम को उन्हें बस न मिलने से परेशानी का सामना करना पडे़गा।
खनेरी के एचएमओए की अध्यक्ष डॉ. सुचिता पालमो ने कहा कि चिकित्सक लंबित मांगों को लेकर सुबह 9:30 से दोपहर ृ12 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। प्रदेश सरकार चिकित्सकों की लंबित मांगें लंबे समय से एनपीए, 4/9/14 और समय-समय पर पदोन्नति देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनकी लंबित मांगों पूरी नहीं होगी तब तक पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान डॉ. अजय नेगी, डॉ. आरएस ठाकुर, डॉ. भारती आजाद, डॉ. पदम शर्मा, डॉ. जीएस नेगी, डॉ. सतीश बिष्ट और डॉ. संदीप नेगी सहित अन्य मौजूद रहें।