फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   pashada win runupu cricket turnament

पशाड़ा ने जीता रूनपू क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Tue, 19 Apr 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
pashada win runupu cricket turnament
रामपुर उपमंडल के रुनपू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता पशाडा की टीम। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के रूनपू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर वांडेट लॉयंस पशाड़ा ने कब्जा किया है। खिताबी मुकाबले में फिरकी गेंदबाज संजू की घातक गेंदबाजी के दम पर पशाड़ा ने बाजवा को शिकस्त दी। इसमें क्षेत्र की 32 टीमों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला बाजवा और वांटेड लॉयंस पशाड़ा के बीच खेला गया। पशाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए। इसमें निशु ने 35 और भूपेश शांटी ने 25 रन का योगदान टीम को दिया।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी बाजवा की टीम संजू की फिरकी गेंदबाजी के आगे 70 रन पर ही ढेर हो गई। संजू ने पांच विकेट अपने नाम किए। उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर काशापाट टीम के हैप्पी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निशु और सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब रिक्की को मिला। युवक मंडल रूनपू की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में राजेश नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे के खात्मे के लिए आगे आने का आग्रह भी किया ताकि समाज नशामुक्त हो सके। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 44 हजार और ट्रॉफी उपविजेता टीम को 22 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यशपाल रसेई, अजय माटी, विकास दत्ता और जिशान मोही सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed