फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   parking

सेब सीजन के लिए प्रशासन ने पार्किंग के लिए चिह्नित किए स्थान

Tue, 29 Sep 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले के पूह उपमंडल में सेब सीजन के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित करने व वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा उपमंडल के विभिन्न स्थानों को पार्किंग क्षेत्र और नो पार्किंग क्षेत्र चिह्नित किया गया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि मिनी सचिवालय पूह के नीचे 35 छोटे वाहनों जिनमें कार व पिकअप शामिल हैं, को चिह्नित किया गया है। वहीं दक्षिण दिशा में 6 छोटे वाहनों, जबकि उत्तर दिशा में 10 दोपहिया वाहनों के लिए स्थल चिह्नित किया गया है। पूह नाला के निकट भी 15 छोटे वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। पूह नाला से मेन गेट पूह तक 10 छोटे दोपहिया वाहनों व मुख्य मेन गेट बस अड्डे तक 15 छोटे वाहनों को खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पूह पंचायत घर के नजदीक तलांग, सत्संग के साथ 12 छोटे वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी। मिनी सचिवालय परिसर में सात छोटे वाहनों को पेड पार्किंग के आधार पर खड़ा करने और आगंतुक पार्किंग में पांच छोटे वाहनों सहित ऑफिशियल पार्किंग में 15 छोटे वाहनों को पार्क करने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय के नजदीक पार्किंग प्वांइट 1 से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के संपर्क मार्ग के प्रवेश स्थल के बीच किसी भी प्रकार के वाहनों को खड़ा करना पूरी तरह से निषेध होगा। पूह बस अड्डे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह की पूरी सड़क क्षेत्र पर भी पार्किंग की मनाही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के जीरो प्वांइट से पूह बस अड्डे तक सभी प्रकार के बड़े वाहनों, ट्रक, टिपर इत्यादि खड़ा करना पूरी तरह से निषेध किया गया है। बड़े वाहन राष्ट्रीय उच्चमार्ग-5 पर उपयुक्त स्थलों पर ही खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed