{"_id":"5f1db5e48ebc3e9f5f483e09","slug":"parking-rampur-hp-news-sml3396685108","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से बनी पार्किंग का आज से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से बनी पार्किंग का आज से मिलेगा लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर में वर्षों से अधर में लटकी पार्किंग का सोमवार से लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। करीब 5.30 करोड़ रुपये की लागत से बनी पार्किंग से शहर में वर्षों पुरानी जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। नगर परिषद रामपुर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस पार्किंग को शुरू कर रहा है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया कर पार्किंग को विधिवत रूप से चलाया जाएगा।
गौर हो कि 21 जुलाई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर नप के वार्ड नंबर तीन में बनी बहुमंजिला पार्किंग का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। 5.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस बहुमंजिला भवन में तीन फ्लोर पार्किंग जबकि दो फ्लोर में दुकानों का निर्माण किया गया है। करीब दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुई इस पार्किंग का लाभ न मिलने से क्षेत्र के लोग काफी मायूस थे। पार्किंग न होने से वाहन एनएच पांच किनारे ही पार्क हो रहे थे, जिस कारण चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। अब नगर परिषद सोमवार से इस पार्किंग को शुरू करेगा। प्रथम चरण में केवल पार्किंग के सबसे ऊपरी हिस्से में ही वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगा, जबकि निचले दो हिस्सों में टेंडर प्रक्रिया न होने तक वाहनों को पार्क नहीं किया जा सकेगा। जब तक टेंडर न हो तब तक टॉप फ्लोर में ही वाहनों की पार्किंग हो पाएगी। वाहनों को खड़ा रखने के लिए सुबह 9 से शाम सात बजे तक ही सुविधा वाहन मालिकों को मिल पाएगी। पार्किंग में रात के समय और रविवार को वाहन पार्क करने की कोई व्यवस्था नहीं होगी और न ही पार्किंग में स्थायी वाहन रुक पाएंगे। ट्रायल कर नगर परिषद देखेगा कि यहां कितने वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था है।
नगर परिषद रामपुर अध्यक्ष सुमन घाघटा ने बताया कि सोमवार से पार्किंग को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शुरू किया जाएगा। सुबह 9 से शाम सात बजे तक पार्किंग के टॉप फ्लोर पर ही वाहनों को पार्क करने की इजाजत रहेगी। जल्द ही टेंडर लगाकर पार्किंग को स्थायी रूप से चलाया जाएगा। पार्किंग बनने से रामपुर शहर में लोगों को वाहन खड़े सहित जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र ने बताया कि नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द पार्किंग चलाई जाए। नप को अपना कर्मचारी बैठाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।