{"_id":"61d7294c4548647f2e6db319","slug":"oxyzen-plant-innugreted-by-cm-jairam-thakur-rampur-hp-news-sml3959085199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, सीएम ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल को मिला ऑक्सीजन प्लांट, सीएम ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में वर्चुअल के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर पीएसए ऑक्सीजन प्लॉट का लो?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में 1.50 करोड़ की लागत से स्थापित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को शिमला से वर्चुअल लोकार्पण किया।
ऑक्सीजन प्लांट लगने से चार जिलों से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले हजारों मरीजों को इसका लाभ होगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने में भी यह प्लांट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्लांट में एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन बनकर तैयार होगी। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी।
कोरोना महामारी का दौर शुरू होने के बाद देश और प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। इसके तहत प्रदेश के शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिलों के हजारों मरीजों को सुविधा देने वाले खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा उपलब्ध हो सकी है। एक हजार की ओपीडी वाले खनेरी अस्पताल में पहले ऑक्सीजन की खासी कमी रहती थी। अस्पताल के कोविड केयर वार्ड सहित अस्पताल के 200 बिस्तरों तक ऑक्सीजन ले जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त मॉकड्रिल कर ऑक्सीजन प्रणाली का जायजा भी लिया था। ऐसे में अब खनेरी अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। अस्पताल में अब कोई भी मरीज ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझेगा। इस मौके एसडीएम रामपुर यादविंद्र पॉल, डीएसपी चंद्रशेखर, एमएस खनेरी अस्पताल डॉ. प्रकाश डरोच, खनेरी अस्पताल स्थिति पीएसए प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. गुमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर भीमसेन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कश्यप, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय नेगी, सर्वहितकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष तन्मय शर्मा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।