फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Orders issued for an in-depth investigation into the Sanei bus accident

Rampur Bushahar News: सनेई बस हादसे की गहन जांच के आदेश, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सनेई बस हादसे की गहन जांच के आदेश, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट सडक़ सुरक्षा लीड एजेंसी ने एसडीएम रामपुर को भेजा पत्र, हादसे के कारणों का होगा विश्लेषण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की नोगवैली की मुख्य सड़क पर रायशरण में 9 अक्तूबर को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में गहन जांच के आदेश जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश परिवहन निदेशालय के अंतर्गत सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी ने इस संबंध में एसडीएम रामपुर को पत्र भेजकर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच और विश्लेषण करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को 15 दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप में जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी। सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी की ओर से जारी पत्र के अनुसार 9 अक्तूबर को एचआरटीसी की बस संख्या एचपी 06ए-5159 सनेई संपर्क सड़क से खाई में गिर गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत और 21 लोगों के घायल हो गए थे। हिमाचल प्रदेश सड़क दुर्घटना गहन अध्ययन योजना-2010 के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार ने सड़क दुर्घटना समिति का गठन किया है। संबंधित उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह समिति दुर्घटना के कारणों का तत्काल गहन अध्ययन, जांच और विश्लेषण करती है। इसी व्यवस्था के तहत एसडीएम एवं सड़क दुर्घटना समिति के अध्यक्ष को हादसे की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों का पता लगाकर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार करनी होगी। विभाग ने 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। हादसे के बाद नोगवैली के ग्रामीणों ने भी दुर्घटना की निष्पक्ष जांच, ग्रामीण रूटों पर खटारा बसों के संचालन पर रोक और सड़कों को सुरक्षित बनाने की मांग उठाई थी। अब सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी की ओर से जारी निर्देशों के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed