{"_id":"6165c1e68ebc3e453a5f7f7d","slug":"only-those-who-apply-both-doses-of-corona-vaccine-in-dussehra-should-go-to-devlu-rampur-hp-news-sml387018217","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा उत्सव में जाएं दो डोज कोरोना वैक्सीन लगाने वाले देवलू : पटयाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा उत्सव में जाएं दो डोज कोरोना वैक्सीन लगाने वाले देवलू : पटयाल
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। दशहरा उत्सव में वही देवलू भाग लें जो कोरोना वैक्सीन के लगा चुके हों। एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू की ओर से दिशा निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं। इसी पर अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग आनी की तरफ से जलोड़ी जोत में दो दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
इसमें दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के साथ जाने वाले देवलुओं को जागरूक किया जाएगा। 13 और 14 अक्तूबर को विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले इन कैंपों में देवलुओं को जागरूक किया जाएगा कि दशहरा उत्सव में दो डोज कोरोना वैक्सीन लगाने पर ही जाएं, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके।
इसके अलावा कोरोना से बचाव और सतर्कता पर भी विभाग की टीम की ओर से देवलुओं को जागरूक किया जाएगा। एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल का कहना है कि लोग कोरोना से निपटने में प्रशासन का सहयोग दें। आनी उपमंडल से जो देवलू दशहरा उत्सव में भाग ले रहे हैं वो सतर्कता बरतें और कोविड नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ में विशेष तौर पर मास्क का प्रयोग करें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। - संवाद