फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Only those who apply both doses of corona vaccine in Dussehra should go to Devlu.

दशहरा उत्सव में जाएं दो डोज कोरोना वैक्सीन लगाने वाले देवलू : पटयाल

Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। दशहरा उत्सव में वही देवलू भाग लें जो कोरोना वैक्सीन के लगा चुके हों। एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू की ओर से दिशा निर्देश पहले ही जारी किए गए हैं। इसी पर अमल करते हुए स्वास्थ्य विभाग आनी की तरफ से जलोड़ी जोत में दो दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले देवी-देवताओं के साथ जाने वाले देवलुओं को जागरूक किया जाएगा। 13 और 14 अक्तूबर को विभाग की तरफ से लगाए जाने वाले इन कैंपों में देवलुओं को जागरूक किया जाएगा कि दशहरा उत्सव में दो डोज कोरोना वैक्सीन लगाने पर ही जाएं, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना से बचाव और सतर्कता पर भी विभाग की टीम की ओर से देवलुओं को जागरूक किया जाएगा। एसडीएम आनी कुलदीप पटयाल का कहना है कि लोग कोरोना से निपटने में प्रशासन का सहयोग दें। आनी उपमंडल से जो देवलू दशहरा उत्सव में भाग ले रहे हैं वो सतर्कता बरतें और कोविड नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ में विशेष तौर पर मास्क का प्रयोग करें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed