{"_id":"62069341a26c6d50bf2f9c27","slug":"one-injured-with-gun-shot-rampur-hp-news-sml399315434","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में गोली लगने से युवक घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में गोली लगने से युवक घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू़। कुटाड़ा पंचायत के साथ जंगल में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुटाडा पंचायत के बशटाड़ी गांव निवासी सचिन मच्छान ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को सुबह अरविंद के साथ अपने सेब के बगीचे में प्रूनिंग कर रहा था। कुटाड़ा के काला जंगल में बंदूक से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो वहां अंकित पुत्र दिना लाल उम्र 27 साल घायल हालात में मिला। उसके हाथ से खून बह रहा था। उसके पास 12 बोर की एक बंदूक थी। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।