फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in road accident

कलारा के समीप खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, एक घायल

Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। नेरवा के नजदीक वीरवार रात कलारा गांव के समीप एक कार खाई में गिर गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक चचेरे भाई हैं। मृतक की पहचान राजेश भिख्टा पुत्र स्वर्गीय परमानंद भिख्टा गांव कलारा, डाकघर एवं तहसील नेरवा तथा घायल की पहचान राकेश पुत्र संगत राम निवासी कलारा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल युवक को नेरवा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह हादसा रात के समय हुआ। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने कार को सड़क से करीब अस्सी मीटर नीचे खाई में देखा तो इसकी सूचना पुलिस और स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो एक युवक की मौत हो चुकी थी। एक घायल अचेत अवस्था में पड़ा था। नायब तहसीलदार नेरवा विनय कुमार ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों और घायल को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed