{"_id":"628293fa12976b0795529867","slug":"one-died-in-car-accident-newa-murang-one-died-rampur-hp-news-sml409048175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूरंग में चार सौ मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूरंग में चार सौ मीटर खाई में गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मूरंग संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त होकर चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता स्थानीय लोगों को सुबह के समय चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को घटनास्थल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मूरंग निवासी अनिल नेगी रविवार देर रात शादी समारोह से वापस अपने घर मूरंग आ रहे थे। इसी बीच मूरंग संपर्क मार्ग पर कैंची मोड़ से कुछ दूरी पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देर रात होने की वजह से दुर्घटना का पता किसी को नहीं चल सका।
सोमवार सुबह यहां से गुजर रहे स्थानीय व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना मूरंग पंचायत प्रधान अनूप नेगी को दी। इसके बाद पुलिस जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। थाना प्रभारी मूरंग संजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।