{"_id":"629506e1da26eb0aee273d63","slug":"one-died-in-car-accident-in-sipilo-kinnaur-rampur-hp-news-sml410564660","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीलो के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीलो के पास कार खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
स्पीलो के पास सतलुज नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा गाड़ी।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के स्पीलो में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है जब तीनों पूह की ओर घूमने जा रहे थे।
इसी बीच वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्कीबा अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के लिए रेफर किया गया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव डाकघर झांग, तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। घायलों में कमल कुमार और सत्यवीर शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
एसपी अशोक रतन ने बताया कि मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।