फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in aani accident four injured

खनाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, चार घायल

Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
one died in aani accident four injured
आनी के खनाग में दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑल्टो कार। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। पुलिस थाना आनी के तहत नेशनल हाईवे-305 पर बुधवार को खनाग के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है, जबकि चार युवतियों को चोटें आई हैं। चारों युवतियां खनाग और आनी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के अनुसार कार में चालक सहित चार युवतियां आनी से खनाग की ओर जा रही थी। इसी बीच खनाग से एक किलोमीटर पहले टांगानाला के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा लुढ़की। स्थानीय लोगों की मदद से कार दुर्घटना में घायल लोगों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया और सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

दो घायल युवतियों और गंभीर घायल चालक को निजी वाहन से सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। मगर चालक साहिल (23) पुत्र हंसराज निवासी गांव बरांडी, तहसील आनी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इसके अतिरिक्त चवाई के धार गांव की शालू और लफाली गांव की अंकिता का खनाग अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें खनाग में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल आनी लाया गया। दुर्घटना में घायल चवाई के धार गांव की हिमानी और मुस्कान का भी आनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है।

डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि कार हादसे में चालक की मौत हो गई है, जबकि चार युवतियां घायल हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed