फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died and three injured in road accident

खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी-बेटी और चालक घायल

Fri, 08 Jul 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
one died and three injured in road accident
गुम्मा-बाघी मार्ग पर कोलवी के समीप खाई में गिरी कार।  संवाद
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई तहसील के अंतर्गत गुम्मा-बाघी मार्ग पर कोलवी गांव के समीप शुक्रवार सुबह एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कार में चार लोग कलबोग से कोलवी गांव की ओर जा रहे थे। अचानक कार सड़क से सौ मीटर नीचे लुढ़क खाई में गिर गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग घायलों को खाई से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार (54) गांव रावलीधार (कोटखाई) के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी मीरा देवी, बेटा प्रिंस और चालक विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीरा देवी को गंभीर अवस्था में शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना कोटखाई के एएसआई करण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed