फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one dead

छितकुल संपर्क मार्ग पर ट्रेकटर गिरने से नेपाली की मौत , एक घायल

Mon, 17 Aug 2020 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
one dead
तिकुल के नजदीक ट्रेकटर गिरने के बाद घायल नेपालियों को निकालते छितकुल के ग्रामीण - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर कुटंग के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। घायल को सीएचसी सांगला पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ, जब रविवार को देर शाम एक ट्रैक्टर एचपी 28- 4411 छितकुल के नजदीक पुटंग की तरफ जा रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे बास्पा के नजदीक जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे में चालक गणेश वीके 22 वर्ष गांव छत्रेश्वरी ओडा जिला सल्यान नेपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक काली बहादुर राणा 21 वर्ष गांव छत्रेश्वरी ओडा नंबर 2 जिला सल्यान नेपाल को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सोमवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला से एएसआई सुशील कायथ, मुख्य आरक्षी सन्नी ठाकुर, मुख्य आरक्षी पवन, मुख्य आरक्षी मुनीलाल और आरक्षी अर्जुन की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को निकाला। पुलिस ने सीएचसी सांगला से पोस्टमाटर्म के बाद शव उनके जीजा यज्ञ बहादुर के सुपुर्द कर दिया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed