फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one arrested with chitta in rana kayar chopal nerwa

राणाक्यार में चिट्टे के साथ युवक धरा

Sat, 28 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। शुक्रवार शाम करीब सात बजे नेरवा से राणाक्यार की तरफ गश्त पर निकली नेरवा पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के एक युवक को सवा तीन ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि सेब सीजन की आड़ में बाहरी राज्यों से नशे की खेप क्षेत्र में पहुंच रही है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी भूपेंद्र, रमेश, आरक्षी समीर और हरीश शामिल रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम गश्त पर निकले पुलिस दल ने उत्तराखंड के विकासनगर से आ रही जीप की रोककर तलाशी ली। पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान जीप के डैश बोर्ड में एक प्लास्टिक की पन्नी के भीतर छिपाकर रखा 3.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में हारून निवासी सराय गली, वार्ड नंबर दो, विकास नगर, जिला देहरादून उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टे के साथ हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ नेरवा थाना में एनडीपीएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि उसने नशे का यह सामान कहां से प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं पर भी नशा तस्करी की जानकारी हो तो उनके मोबाइल नंबर 8894728011 पर सूचना दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed