{"_id":"6141fcec8ebc3edacc1bd0d6","slug":"one-arrested-with-chitta-in-nerwa-rampur-hp-news-sml3839195133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा में पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा में पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को किया गिरफतार
विज्ञापन
चिट्टा
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा में पुलिस ने सवा चार ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक नेरवा पुलिस की टीम में शामिल मुख्य आरक्षी रमेश, मुकेश, एचएएसआई मदन भंडारी, आरक्षी हरीश और हनीश नेरवा के महामाया डुंडी मंदिर के नजदीक गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच शिहक्यार की तरफ से आ रहे युवक को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की। युवक ने पुलिस को देख हड़बड़ा कर भागने की कोशिश की। इसके साथ सड़क के किनारे कूड़े के ढेर के पास जेब से निकाल कर एक पुड़िया को फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने भाग रहे युवक को दबोच कर पुड़िया को कब्जे में लेकर इसकी जांच की। इसमें 4.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आारोपी की पहचान महेश्वर कुमार के रूप में हुई है।
डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ नेरवा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार को चौपाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर ही करीब आधा दर्जन युवकों से चिट्टा बरामद किया गया है।