{"_id":"624345a22101467c6a38b9d8","slug":"one-arrested-from-west-bengal-in-35-laksa-theft-case-rampur-hp-news-sml404066731","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से दबोचा 35 लाख की चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल से दबोचा 35 लाख की चोरी का आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ बाजार में बीते दिनों ज्वेलर की दुकान से 35 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से दबोचा है। आरोपी ज्वेलर की दुकान से करीब 11 किलोग्राम चांदी और 213 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया था। चोर को पुलिस के विशेष दल ने पश्चिम बंगाल से पकड़ने में सफलता हासिल की है। रिकांगपिओ थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि रिकांगपिओ पुलिस थाना में शेख राजेश अली निवासी वेस्ट बंगाल निवासी रिकांगपिओ बाजार आर ज्वेलर के नाम से आभूषणों का कारोबार करता है। उन्होंने 13 मार्च को चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में शेख राजेश ने बताया कि वह बीती 25 फरवरी को अपने घर वेस्ट बंगाल गया था।
इस दौरान उसने अपनी दुकान में काम करने वाले विकास (23) पुत्र अशोक निवासी गांव पश्चिम मेदिनीपुर, थाना दासपुर, वेस्ट बंगाल को दुकान की देखरेख के लिए रखा था। मगर जब वह 13 मार्च को दुकान में पहुंचा तो शट्टर खोलने पर उसे मालूम हुआ कि उसकी दुकान से करीब 35 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। उसने दुकान में काम करने वाले विकास पर शक जताया जिसका फोन 10 मार्च से बंद आ रहा था। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर विकास 10 मार्च को टैक्सी स्टेंड की तरफ जाता दिखा।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल रिकांगपिओ थाना इंचार्ज अनिल कुमार की अगुवाई में विशेष टीम गठित की। इसमें एएसआई कुलदीप कंवर, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश और यशपाल शामिल थे। जांच टीम ने टैक्सी चालकों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि विकास 10 मार्च की शाम को टैक्सी लेकर शिमला पहुंचा और उसी रात शिमला से दूसरी टैक्सी लेकर दिल्ली रवाना हो गया। इसके बाद से उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने आरोपी विकास के नए मोबाइल नंबर का पता लगाया और उसकी लोकेशन की जानकारी जुटाई।
जांच टीम ने 17 मार्च को आरोपी विकास को कोलकाता से 250 किमी दूर हरिरामपुर नामक स्थान पर चोरी हुए सामान के साथ दबोचा। आरोपी ने बताया कि उसने 1 किलो 661 ग्राम चांदी उसके साथ ही काम करने वाले कोठी निवासी अभिमन्यु पुत्र छेरिंग को बेच दिया, जिस पर जांच टीम ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने चोरी किए गए 11 किलो चांदी और 213 ग्राम सोने के आभूषणों को बरामद कर लिया है। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।