फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Old pension scheme should be restored: Bisht

पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए : बिष्ट

Thu, 30 Dec 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Old pension scheme should be restored: Bisht
बैठक के दौरान कैलेंडर का विमोचन करते न्यू पेंशन संघ किनौर के पदाधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ किन्नौर की जिला स्तरीय बैठक रिकांगपिओ में राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन का मुद्दा खूब गर्माया।
विज्ञापन

बिष्ट ने कहा कि बैठक में पुरानी पेंशन को लेकर न्यू पेंशन कर्मचारी संघ ने सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चार वर्षों से सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करने को लेकर असमर्थ दिख रही है। इसके चलते सरकारी कर्मचारी परेशान हैं। वे बार-बार सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार मांग को दरकिनार कर रही है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी अपना जीवन सरकारी कार्यालयों में विभाग के काम करता है। सेवानिवृत्त के बाद कर्मचारियों के पास जीवन-यापन के लिए पेंशन नहीं होगी, तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संघ लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करती रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने सरकार से 1.20 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो सरकारी कर्मचारी विधानसभा सत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश सरकार के मिशन रिपीट की जगह मिशन डिलीट करेंगे। जिला स्तरीय बैठक में कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed