फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nursery classes started in chithkul school

छितकुल स्कूल में नर्सरी कक्षा शुरू, 7 छात्रों ने लिया प्रवेश

Wed, 01 Sep 2021 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
nursery classes started in chithkul school
छितकुल के प्राथमिक स्कूल में शुरू हुई नर्सरी की कक्षाएं। इस दौरान मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला छितकुल में नर्सरी कक्षा शुरू हो गई हैं। इससे अब दुर्गम क्षेत्र के बच्चों घर-द्वार पर नर्सरी की सुविधा मिल सकेगी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बुधवार को नर्सरी कक्षा में सात छात्रों ने प्रवेश लिया। र्सरी कक्षा का शुभारंभ छितकुल पंचायत प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने किया। उन्होेंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार ने छितकुल जैसे दुर्गम क्षेत्र में भी नर्सरी कक्षाएं शुरू करवाकर प्रशंसनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल को दस हजार रुपये की राशि पंचायत की ओर से दी। साथ ही भविष्य में भी स्कूल के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक उषा किरण, उपप्रधान छितकुल पंचायत राजेश नेगी, बीडीसी सदस्य रजनीश नेगी, एसएमसी अध्यक्ष अंजू नेगी, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष दंपती नेगी, सदस्य देव कुमार, प्रेम भगती, सामेश, दीपिका, प्राथमिक शिक्षक देव भगती, नर्सरी कक्षा शिक्षक रूपा और पंचायत सचिव वीरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed