{"_id":"5f96f2818ebc3e9c0873e0ba","slug":"nsui-jammed-rampur-rampur-hp-news-sml349612718","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में मांगों को लेकर एनएसयूआई ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में मांगों को लेकर एनएसयूआई ने किया चक्का जाम
विज्ञापन
रामपुर बाजार में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कॉलेज की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। छात्रों की मांगों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने एनएच पांच पर चक्का जाम किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेताया कि यदि जल्द छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया तो इकाई उग्र प्रदर्शन करेगी।
पीजी कॉलेज रामपुर की एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज से एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इकाई अध्यक्ष सूरज जोंगा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पांच पर चक्का जाम किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं तहसीलदार रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। जोंगा ने कहा कि एनएसयूआई समय-समय पर महाविद्यालय की समस्याएं सरकार के समक्ष रख रही हैं।
अभी भी समस्याएं जस की तस हैं। इकाई कोरोना महामारी से राहत के तौर पर स्कूल, कॉलेज के छात्रों की छह माह की फीस माफ करने, ऑनलाइन समस्या निवारण पोर्टल खोलने, प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को पिछली परफोर्मेंस के आधार पर प्रमोट करने, विवि द्वारा पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट के बजाय प्रवेश परीक्षा करवाने, रामपुर महाविद्यालय में रिक्त शिक्षक और गैर शिक्षकों के पद भरने और कॉलेज में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति करने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
जोंगा ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं स्थायी रूप से शुरू की जाए, सभी छात्रों का विवरण दिया जाए कि कितने छात्रों ने प्रवेश लिया है। कितने छात्र ऑनलाइन कक्षा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज के कई छात्रों को अभी तक उनके ग्रुपों से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण छात्रों में असमंजस है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही छात्रों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो इकाई भविष्य में उग्र आंदोलन करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन जिम्मेवार होगा।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता, नप अध्यक्ष सुमन घागटा, पदमा कौंग, पवन चौहान, अश्वनी शर्मा, नुतेश वर्मा, सुरुचि, मुनीष शर्मा, निधि मेहता, मंटू, राहुल, तरुण कायथ, निशांत शर्मा निकिता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।