फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSS's role is crucial in the eradication of evils: Sharma

कुरीतियों के उन्मूलन में एनएसएस की भूमिका अहम : शर्मा

Sun, 09 Nov 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
NSS's role is crucial in the eradication of evils: Sharma
कन्या स्कूल आनी में एनएसएस शिविर के शुभारंभ अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
कन्या स्कूल आनी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का आवासीय शिविर रविवार से शुरू हुआ। शिविर का स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन शर्मा ने आगाज किया।
उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि एनएसएस केवल गतिविधि भर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को स्वच्छता, समय की पाबंदी और समाज में फैली कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में कार्य करना चाहिए। यही युवा राष्ट्र का भविष्य निर्माण करते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. जवाहर ठाकुर ने विद्यार्थियों से कहा कि एनएसएस से विद्यार्थी समाज में सेवा, कर्तव्य भाव और दायित्व निभाने की कला सीखते हैं। शिविर युवाओं में निर्णय क्षमता और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस यूनिट ने बताया कि शिविर के दौरान स्वच्छ भारत अभियान, पौधरोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता, जनस्वास्थ्य से जुड़ी पहल सहित कई समाज हितैषी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अतिथियों ने शिविर आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बृजलाल ठाकुर, सुनीता ठाकुर, अर्पणा, हीरा लाल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed