Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NSS special camp underway at Government Senior Secondary School, Chwai

लेखन के लिए एआई का इस्तेमाल न करें विद्यार्थी : एसडीएम

Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
. एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, शुद्ध लेखन और निरंतर अभ्यास पर दिया जोर
विज्ञापन


‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1,000 शब्दों का लेख लिखने का दिया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। विद्यार्थी नियमित लेखन का अभ्यास करें। इससे शुद्ध लेखन और लिखने की गति में सुधार होता है। लेखन के लिए एआई अथवा किसी अन्य व्यक्ति की मदद न लें, बल्कि अपने विचारों और कल्पनाओं को स्वयं शब्दों में व्यक्त करें। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में चल रहे एनएसएस विशेष शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने विद्यार्थियों से यह बात कही। इस दौरान एसडीएम ने विद्यार्थियों को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर 1,000 शब्दों का लेख स्वयं लिखने का कार्य दिया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन और स्वतंत्र लेखन की क्षमता विकसित करना है। इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य कुमारी विद्या, एसएमसी अध्यक्ष इंद्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल और स्कूल स्टाफ ने एसडीएम का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधन और ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन च्वाई के महासचिव दिवान राजा ने उन्हें टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी चुनी लाल ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वच्छता, नशाबंदी, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रधानाचार्य कुमारी विद्या ने एसडीएम का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन सुझावों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवक्ता देवेंद्र, दयानंद, कमलेश, महेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, सुरेश, रवि, हेमराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article