{"_id":"69b5484dc4925fd95901e2a5","slug":"nogli-rajpura-road-has-not-been-tarred-for-a-decade-and-a-half-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156019-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क की डेढ़ दशक से नहीं की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा सड़क की डेढ़ दशक से नहीं की टारिंग
विज्ञापन
अभियान 3
जगह-जगह गड्ढों से यात्री हो रहे परेशान
नौ पंचायतों के हजारों बाशिंदे, किसान-बागवान झेल रहे परेशानियां
हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंच रहे मरीज, विद्यार्थियों की दुश्वारयां बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच, रोहड़ू और 12/20 घाटी को जोड़ने वाली नोगली-राजपुरा सड़क की हालत बेहद खराब है। करीब डेढ़ दशक से सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। इससे जगह-जगह गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के लोग, किसान-बागवान, मरीज और विद्यार्थी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है और सफर मुश्किल बन गया है। दुर्गम पंचायत काशापाट, कूहल, मुनिश, देवठी, दरकाली, तकलेच, भड़ावली, बाहली और नरैण पंचायत के हजारों लोग इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय निवासी सुरजीत, दिनेश चौहान, पृथ्वी राज, राकेश चौहान, मान सिंह, विनोद और कुशल सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी सड़क पर टारिंग नहीं हो पाई है। गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और किसान-बागवानों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क पर जल्द टारिंग करवाई जाए और पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल ने कहा कि विशेष बजट के तहत नोगली-राजपुरा सड़क का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा।