फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nogli-Batuna road in bad condition, people troubled, Rampur

Rampur Bushahar News: गड्ढों से नोगली-बतूना सड़क पर सफर बना जानलेवा

Tue, 25 Mar 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
आठ किलोमीटर सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने विभाग से उठाई दशा सुधारने की मांग
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों को भी पहुंच रहा नुकसान

किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दो पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली नोगली-बतूना सड़क कई वर्षों से बदहाली के आंसू बहा रही है। करीब आठ किलोमीटर सड़क पर हजारों ग्रामीणों का सफर जानलेवा बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है। नोगली-बतूना सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया था। लंबे समय से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। नोगली के साथ लगते देवटन, कलना, टनसेरी, कुटू नाला और बतूना के ग्रामीण वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। क्षेत्र के रवि महाजन, कृष्ण कुमार, पंकज कुमार, तिलक राज, हर्ष, खेमराज नेगी, पृथ्वी राज और रवि सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि लंबे से सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। गड्ढों में तबदील सड़क पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।


सड़क को दुरुस्त करने के लिए समय-समय पर मजदूर और मशीनरी लगाई जा रही है। जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी। - एसके नेगी, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article