फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   No teachers in Darkali schools

Rampur Bushahar News: दरकाली में स्कूलों में नहीं शिक्षक, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Wed, 08 Jul 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरकाली में शिक्षकों के सात और प्राथमिक स्कूल में दो पद रिक्त
विज्ञापन

. शिक्षा मंत्री से मिला पंचायत का प्रतिनिधिमंडल, रिक्त पदों को जल्द भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
दुर्गम पंचायत दरकाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल और राजकीय प्राथमिक स्कूल में कई वर्षों से शिक्षकों की कमी चल रही है। शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में अभिभावकों की समस्या बढ़ गई है। पंचायत का प्रतिनिधिमंडल समस्या को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरकाली में वर्तमान में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता इतिहास, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, वरिष्ठ सहायक और लिपिक के पद खाली हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकाली में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। विद्यालय में जेबीटी का पद पिछले 6 माह से खाली चल रहा है। शिक्षक न होने से लोगों को दोहरी मार पड़ रही है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में प्रधानाचार्य समेत सात पद और राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जेबीटी और जलवाहक के दो पद खाली हैं। विद्यालय भवन का कार्य भी लटका हुआ है। दरकाली पंचायत के उपप्रधान टेक सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। दरकाली स्कूल में पांच गांवों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षकों की कमी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोई बच्चा विद्यालय छोड़कर दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेता है, तो उसके माता-पिता को भी साथ जाना पड़ रहा है। अभिभावकों को किराये पर कमरा लेना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है। छात्रों को घरद्वार पर ही बेहतर शिक्षा की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed