फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nishani pali prantla road upgraded

Rampur Bushahar News: 12.69 करोड़ से संवरेगी निशानी-पाली प्रांतला सड़क

Sun, 11 Dec 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
nishani pali prantla road upgraded
12.69 करोड़ रुपये की लागत से सुधरेगी निशाली पाली प्रांतला सड़क की हालत। - फोटो : RAMPUR-HP
तिलक राज कायथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। निरमंड खंड के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाले निशानी-पाली-प्रांतला सड़क की हालत जल्द सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 12.69 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का कायाकल्प करेगा। करीब दस किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र के हजारों किसान और बागवानों सहित ग्रामीण लाभान्वित होंगे। लंबे समय से सड़क की दशा सुधारने की ग्रामीण मांग उठाते आए हैं, जो अब जल्द ही पूरी होगी।
गौर हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में निरमंड खंड की निशानी से पाली प्रांतला सड़क के लिए केंद्र सरकार से करोड़ों का बजट जारी हुआ है। बीते लंबे समय से मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई थी। इस कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में समस्याएं झेलनी पड़ रही थी। वहीं सेब सीजन के दौरान भी बागवानों को मार्ग की दुर्दशा के चलते खासी दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग पर आने वाले वाहन भी अधिक भाड़ा वसूल करते हैं। इस कारण बागवानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। सड़क से विकास खंड की पोशना, बाड़ी, अरसू और निशानी पंचायत के हजारों ग्रामीण रोजाना सफर करते हैं। खस्ताहाल सड़क पर सफर करना जोखिमों भरा बना हुआ है। अब केंद्र सरकार ने सड़क को पक्का करने के लिए 12.69 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। सड़क की हालत सुधरने से हजारों लोगों को जल्द ही आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों में सब्जी और दुग्ध उत्पादन लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। ऐसे में सड़क सुधरने से उन्हें सबसे अधिक फायदा मिलेगा। स्थानीय निवासी नागेंद्र गोस्वामी, विजय, हेमराज, राकेश ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, सतीश कुमार और सुरजीत सिंह सहित अन्यों ने सड़क को पक्का करने के लिए बजट जारी करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़क पर ग्रामीण वर्षों से सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन अब सड़क की हालत सुधरने से हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा।
केंद्र सरकार से सड़क को पक्का करने के लिए 12.69 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। जल्द ही सड़क को पक्का कर हजारों लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।
उदय कौशल, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग ब्रौ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed