फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nirmand professor union expressed anger

Rampur Bushahar News: निरमंड ने प्राध्यापक संघ ने जताया रोष

Fri, 20 Dec 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nirmand professor union expressed anger
हिमाचल प्रदेश  राजकीय महाविद्यालय प्रध्यापक संघ की केंद्रीय कार्यकारी के आहवान ने निरमंड यूनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की केंद्रीय कार्यकारी के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय निरमंड की लोकल यूनिट ने गेट मीटिंग की। इस सभा में हिमाचल प्रदेश सरकार के लाए हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी नियुक्ति और सेवा शर्तें विधेयक-2024 के विरोध में यूनिट के सदस्यों ने काले बिल्ले लगाए। यूनिट ने केंद्रीय कार्यकारी की ओर से 19 दिसंबर को लिए गए निर्णय का समर्थन किया और भविष्य में लिए जाने वाले निर्णयों और संघर्ष के लिए एकजुटता दिखाई। यह विधेयक 12 दिसंबर, 2003 से लागू माना जाएगा। इस कारण कर्मचारियों को अनुबंध काल से वरिष्ठता सहित सभी लाभ नहीं मिल पाएंगे, जोकि कॉलेज प्रवक्ताओं को लंबी लड़ाई के बाद उच्च न्यायालय शिमला की ओर से मिल चुके हैं। इसी विधेयक के विरोध में आज प्रदेश के सभी कॉलेजों में गेट मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed