{"_id":"671d2ba6240a590eab03ce3c","slug":"nikunj-secured-second-position-in-state-level-solo-singing-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123800-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निकुंज ने राज्य स्तरीय एकल गान स्पर्धा में दूसरा स्थान किया हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निकुंज ने राज्य स्तरीय एकल गान स्पर्धा में दूसरा स्थान किया हासिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले का नेतृत्व कर राज्य स्तरीय एकल गान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी के छात्र निकुंज नेगी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एकल गान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। निकुंज ने जिला किन्नौर सहित अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
हमीरपुर जिले के नादौन में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निकुंज नेगी ने जिले की संस्कृति को बखूबी से निभाते हुए किन्नौर के पारंपरिक गीत गाए। निकुंज नेगी मात्र 13 वर्ष का है और इससे पूर्व भी खंड स्तरीय, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय के लिए चयनित हुआ है। निकुंज नेगी के पिता मनोज नेगी और माता अश्विना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे ने अब तक खंड स्तर, जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में जिला सहित गांव का नाम रोशन किया है।