{"_id":"610eb8a18ebc3e719670522d","slug":"nichar-bari-road-collapse-people-face-broblem-rampur-hp-news-sml379638998","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचार की बरी सड़क धंसी, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचार की बरी सड़क धंसी, हजारों लोग परेशान
विज्ञापन
बरी पंचायत के लिए जाने वाली संपर्क पर डंगा लगाते मजदूर
- फोटो : RAMPUR-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। जिले के निचार खंड की बरी पंचायत के विकास नगर के पास बरी संपर्क मार्ग धंसने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बीते दिनों भारी बारिश के कारण यहां करीब 15 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई है।
इससे ग्राम पंचायत बरी की हजारों की आबादी को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़क बंधने से लोग पिछले सात दिनों से पथ परिवहन निगम की बस सेवाओं से भी महरूम हैं। बस सेवा ठप होने से लोगों को भारी भरकम किराया देकर टैक्सियों से आवाजाही करनी पड़ रही है।
सोशल मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर राकेश मोरया, वार्ड सदस्य मनोज नेगी, बूथ अध्यक्ष विकास नगर बीर सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष बरी विद्याचंद नेगी और धर्मपाल नेगी सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि पिछले सात दिनों में 15 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क की दीवार नहीं लगा पाया है। ऐसे में बरी गांव के लोगों को सड़क बाधित होने से परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। बरी गांव के कई लोग निजी वाहनों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। हालात यह है कि अगर समय रहते दीवार नहीं लगाई गई तो कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
राकेश ने कहा कि लोक निर्माण विभाग विकास नगर के पास दीवार का काम धीमी गति से कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोनिवि से जल्द दीवार का कार्य पूरा करने की मांग उठाई है।
इससे वह नकदी फसलों को आसानी से मंडियों तक पहुंचाया जा सके हैं। लोनिवि भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने कहा कि बरी के विकास नगर के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर पक्की दी लगाने का काम जोरों पर चला हुआ है। जल्द ही कार्य पूरा किया जाएगा।