{"_id":"5dc82f198ebc3e5b1816178c","slug":"nh-rampur-hp-news-sml313705652","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में एनएच पांच पर डेढ़ घंटे तक थमे वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में एनएच पांच पर डेढ़ घंटे तक थमे वाहनों के पहिए
विज्ञापन
रविवार सुबह एनएच पर भारी भरकम पेड़ गिरने से बाधित हुई सड़क।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर से पांच किलोमीटर की दूरी पर खनेरी के पास रविवार सुबह अचानक भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे पांच पर सफेदे के बड़े-बड़े पेड़ गिर गए। इससे करीब डेढ़ घंटा हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। भूस्खलन से एनएच पांच पर खड़ी एक गाड़ी को भी काफी क्षति पहुंची है। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहनों की आवाजाही ठप होने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। किन्नौर, सराहन और 15/20 क्षेत्र से रामपुर और शिमला की ओर जाने वाले वाहनों का संपर्क पूरी तरह से कट गया। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार खनेरी में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक भूस्खलन होने से पांच विशालकाय पेड़ नेशनल हाईवे पांच पर आ गिरे, इसके चलते एनएच पांच पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इस दौरान एक वाहन भी पेड़ के नीचे दब गया। क्षेत्र के लोगों ने जान जोखिम में डालकर बाधित एनएच को पार किया। मार्ग बाधित होने से करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। ऐसे में शिमला से किन्नौर और किन्नौर से रामपुर, शिमला की ओर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने एनएच को बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाधित एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
यात्री ओम प्रकाश भारती महेंद्र कायथ, सुजल, मोहन मेहता और जगत सहित अन्य ने कहा कि बाधित मार्ग के कारण उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ी। मार्ग बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और अपने अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
उधर, एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने बताया कि एनएच बाधित होने की सूचना मिलते ही मौके पर मशीनें और मजदूरों को तैनात कर दिया गया था। डेढ़ घंटे बाद एनएच को बहाल कर दिया गया है। अब मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही हो रही है।