फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   New reservation roster released for 38 panchayats of Ani block

Rampur Bushahar News: आनी खंड की 38 पंचायतों के लिए नया आरक्षण रोस्टर जारी

Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
आनी खंड की 38 पंचायतों के लिए नया आरक्षण रोस्टर जारी
विज्ञापन

. हाईकोर्ट के फैसले से बदले समीकरण, चुनावी रोस्टर में हुआ संशोधन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी विकास खंड की 38 पंचायतों के लिए नया आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। ताजा रोस्टर जारी होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी समीकरण बदल गए हैं। खास बात यह है कि बीते कल जारी रोस्टर में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद संशोधन किया गया, जिससे पांच पंचायतों में अनारक्षित पदों के आरक्षण में ही बदलाव हुआ है। प्रशासन की ओर से जारी नए रोस्टर के अनुसार पंचायतों को अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला और महिला (सामान्य) श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अनारक्षित पंचायतों में कोटासेरी, विशलाधार, देउठी, तलूणा, लझेरी, कोहिला, खनाग, करशैईगाड, कराणा-1, कराणा, लफाली, बुच्छैर, कमांद, अनुसूचित जाति महिला के लिए डींगीधार, शिल्ही, जावन, टकरासी, बैहना, कुंगश, अनुसूचित जाति के लिए विनण, बखनाओं, रोपा, तांदी, पलेही, व्यूंगल और महिला के लिए नम्होंग, मुहान, दलाश, वटाला, मुण्डदल, पोखरी, कराड, आनी, फनौटी, खणी, लगौटी, चवाई, कुठेड़ पंचायत को आरक्षित किया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले जारी रोस्टर के आधार पर कई संभावित उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी भी जतानी शुरू कर दी थी, लेकिन नए संशोधित रोस्टर के आने के बाद कई दावेदारों की उम्मीदों को झटका लगा है और उनके राजनीतिक मंसूबों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed