{"_id":"5f4a5f688ebc3e3d0a3b16ef","slug":"new-panchyat-rampur-hp-news-sml3433000132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला जिले में तीन नई पंचायतों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला जिले में तीन नई पंचायतों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग/रोहड़ू(रामपुर बुशहर)। आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार ने अपनी मंजूरी दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शिमला जिले में तीन नई पंचायतों के गठन को भी स्वीकृति मिली है। नई पंचायतों के गठन से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।
प्रदेश सरकार ने शिमला जिले के ठियोग विकास खंड की कुठार पंचायत का विघटन कर देवठी स्थित चनौत, चौपाल विकास खंड की नेरवा पंचायत से विघटन कर गढा पंचायत और जुब्बल कोटखाई की हिमरी पंचायत का विघटन कर घुंडा मुख्यावास भड़ेच पंचायत का गठन किया गया है। भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इन क्षेत्रों में नई पंचायतों का गठन अहम हो गया था। दुर्गम और विपरीत परिस्थितियों में पहले लोगों को अपने पंचायत मुख्यालय पहुंचने के लिए कई घंटों की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन अब हजारों लोगों को नई पंचायतों में पहुंचने के लिए कम दूरी और समय तय करना पड़ेगा। नई पंचायतों के गठन से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। सरकार ने इस संबंध में 28 अगस्त को अधिसूचना जारी की है। वहीं संबंधित पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी आमंत्रित किए गए हैं।