फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nerva utsav

तीन नवंबर से नेरवा में आयोजित होगी खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 19 Oct 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
नेरवा। चंदलोग विकास खेल एवं सांस्कृतिक समिति एक से तीन नवंबर तक आयोजित होने वाले नेरवा उत्सव की तैयारियों में जुट गई है। नेरवा कॉलेज ग्राउंड में होने वाले उत्सव में वॉलीबाल एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

नेरवा के व्यापारी संदीप सूद एक नवंबर को उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा, ग्राम पंचायत नेरवा के प्रधान आत्मा राम डोगरा और संत राम जस्टा समारोह में बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे। विधायक बलवीर सिंह वर्मा समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। वहीं चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा और प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह तंगड़ाईक वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

समिति के महासचिव राजेंद्र जिंटा के अनुसार जिला शिमला के कबड्डी एसोसिएशन के सचिव जगदीश सूरी भी इस दौरान मौजूद रहेेंगे। उत्सव में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी एवं पुरुष वर्ग के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुरुष वर्ग के लिए कबड्डी एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 1500 रुपये एवं महिला वर्ग (कबड्डी) के लिए यह शुल्क 500 रुपये रखा गया है। शुल्क एक नवंबर को दस बजे तक समिति के पास जमा करना होगा। वहीं पुरुष वर्ग की कबड्डी एवं वालीबॉल की विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी, उप विजेता को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, महिला वर्ग (कबड्डी) की विजेता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी एवं उप विजेता को पांच हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति प्रधान बेबी तंगड़ाईक ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों को समिति के नियम और शर्तें मान्य होंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमें अपना खर्च स्वयं वहन करेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कोई भी दुर्घटना होने पर समिति की कोई भी जिम्मेवारी नहीं होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को प्रॉपर किट में भाग लेना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन पर प्रतियोगिता के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ग्राउंड प्रबंधक बिट्टू झगटा के अनुसार प्रतियोगिता के लिए 11 बजे ड्रॉ निकाले जाएंगे और दो बजे प्रतियोगिता प्रारंभ करवा दी जाएगी। समिति अध्यक्ष सुशील ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान मंच का संचालन बेबी वर्मा देखेंगे, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी ख्याली राम दीवान, स्टेज का प्रबंधन रोशन चामनाइक, कार्तिक तंगड़ाईक, चुन्नू छाजटा, बिल्लू जिंटा और विजय सदामटा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed