{"_id":"6705345c4b79bfeaea03cefe","slug":"nerva-college-ma-english-student-priya-elected-sc-president-central-students-union-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-122924-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में एमए अंग्रेजी की छात्र प्रिया को चुना एससी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज में एमए अंग्रेजी की छात्र प्रिया को चुना एससी अध्यक्ष
विज्ञापन
नेरवा कालेज में केंद्रीय छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया गया। एमए इंग्लिश की छात्रा प्रिया को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र पारस को उपाध्यक्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष की अंजली को सचिव और बीए द्वितीय वर्ष की साक्षी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में जागृति, शिवानी, कुमारी परीक्षा, भागवती, साहिल कुमार, अंजली, मनोज कुमार, मीनाक्षी और युवराज कराल्टा को कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। इनके अलावा हैरी भीमटा, राकेश कुमार, मोनिका चोवालटा, शालू और ज्योति को शामिल किया गया। मनोनीत सदस्यों में नितीश, प्रियंका, अर्जुन चौहान, प्रकृति, साहिल, शीतल, अजय, सोनल, रोहित और अंजली ठाकुर को विभागीय प्रतिनिधि बनाया गया। एक समारोह आयोजित कर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. हरवंश लाल शर्मा ने नव मनोनीत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समारोह के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने नव मनोनीत सदस्यों को छात्र संघ की जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छात्र संघ का उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना और महाविद्यालय के विकास में योगदान देना है।
प्राचार्य ने सभी उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों को भी समझें और निभाएं। शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफ़ेसर बलवीर सागर, प्रोफेसर नरेंद्र नेगी, प्रो. विकास सुमन, अधीक्षक मदन चौहान और हरीश शर्मा सहित अन्य सभी शिक्षकों सहित लगभग 150 छात्र उपस्थित थे।