फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nepali labourers worried about their return

Rampur Bushahar News: वापसी के लिए चिंतित नेपाल मूल के मजदूर

Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nepali labourers worried about their return
नेपाली मजदूर जागू बहादुर
कोई दिवाली तो कोई दशहरे में जाना चाहता है घर
विज्ञापन


सेब तुड़ान कार्य में जुटे मजदूर अपने देश के लिए भी चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता के बाद सेब सीजन में कमाई के लिए रोहड़ू पहुंचे कई मजदूर अब अपनी वापसी को लेकर चिंतित हैं। हर रोज वे अपने गांवों में फोन से संपर्क कर हालात का पता कर रहे हैं। रोहडू उपमंडल के सेब बगीचों में इन दिनों कई मजदूर फल तुड़ान का कार्य कर रहे हैं, लेकिन अपने काम में मशगूल मजदूरों को अब अपने देश की चिंता भी सता रही है। कोई दिवाली को घर जाने की आस लगाए बैठा है, तो कोई सेब सीजन पूरा करने के बाद दशहरे पर घर जाना चाहता है, लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर अब स्थिति अलग होने के कारण इनके लिए चुनौती खड़ी हो चुकी है। नेपाल के कईलाली, गांव सजामुंडा निवासी करण बहादुर रोहड़ू में एक बागवान के बगीचे में अपने साथियों के साथ काम कर रहा है। उसका कहना है कि उसके गांव में स्थिति सामान्य है। उसका गांव सड़क से बहुत दूर है। इस कारण कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उसे सेब सीजन के बाद वापस लौटने की चिंता है। मजदूर जागू बहादुर का कहना है कि उसके गांव में प्रदर्शन के दौरान पंचायत कार्यालय को आग लगा दी गई। इसकी सूचना उसे फोन पर घर से मिली। गांव में अभी स्थिति सामान्य है। शहरों में माहौल तनावपूर्ण होने के कारण वापसी के लिए चिंतित है। वह कहता है कि यदि वाहन नहीं चले, तो नेपाल सीमा को पैदल पार कर लेंगे। बागवान के पास सेब तुड़ान में व्यस्त नेपाल मूल के मजदूर देवा कहना है कि गांव में कुछ नहीं हुआ। भ्रष्टाचार शहरों में हुआ, उसी के खिलाफ लोग भड़के हैं। दशहरे के लिए घर पहुंचना है। उस समय तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उसका कहना है कि सेब सीजन में काम करने के लिए पहुंचे सभी नेपाली मजदूर बहुत दूर गांव से हैं, इसलिए किसी को घर की कोई चिंता नहीं है।

नेपाली मजदूर जागू बहादुर

नेपाली मजदूर जागू बहादुर

नेपाली मजदूर जागू बहादुर

नेपाली मजदूर जागू बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed