{"_id":"6a2bdef1721c4477b4016f0e","slug":"ncident-occurred-on-the-nitthar-koyal-rampur-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162280-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जानस में ऑल्टो गाड़ी के शीशे \nतोड़कर चुराया हजारों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जानस में ऑल्टो गाड़ी के शीशे तोड़कर चुराया हजारों का सामान
विज्ञापन
एम्पलीफायर और महंगा एंड्राइड म्यूजिक सिस्टम चुरा ले गए चोर
नित्थर-कोयल-रामपुर सड़क पर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की देहरा पंचायत के जानस में वीरवार रात को चोरों ने एक ऑल्टो गाड़ी से हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। चोरों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया। इस घटना से इलाके में वाहन चालकों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने गाड़ी से एक एम्पलीफायर और महंगा एंड्राइड म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया। यह घटना नित्थर-कोयल-रामपुर सड़क पर हुई। जानस निवासी ऑल्टो गाड़ी नंबर एचपी 35एए0440 के मालिक रिंकू ने पुलिस चौकी नित्थर में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका घर मुख्य सड़क से थोड़ा दूर है। इस कारण उन्हें अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी करनी पड़ती है। शुक्रवार सुबह उन्होंने देखा कि गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे और सामान गायब था। रिंकू ने नित्थर पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वाहन मालिक रिंकू ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।