फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National State Employees Federation and Himachal Pensioners Federation raised demands

कर्मचारियों और पेंशनरों को एक समान दिया जाए वेतनमान और पेंशन : डोगरा

Sun, 09 Feb 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
National State Employees Federation and Himachal Pensioners Federation raised demands
रोहड़ू में बैठक करते राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल पैंशनर महासंघ
विज्ञापन



राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल पेंशनर महासंघ ने रोहड़ू में की बैठक



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल पेंशनर महासंघ ने रविवार को रोहड़ू में बैठक की। बैठक में पूरे देश में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों को एक समान वेतनमान, पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की मांग उठाई है। बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन और आयकर में 12 लाख तक की आय में छूट देने के लिए प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का आभार भी जताया गया। बैठक में राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विपन कुमार डोगरा, हिमाचल पेंशनर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री बृज लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ ने मांग उठाई कि पूरे देश में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। हिमाचल सरकार भी वर्ष 2026 से संशोधित होने वाले वेतनमान भी केंद्र के समान दिया जाए। कर्मचारियों व पेंशनरों को सुविधा के लिए कैशलेस मेडिकल बिल सुविधा शुरू की जाए, दो वर्षों से लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान किया जाए। संघ ने बिजली बोर्ड में पदाें को समाप्त करने पर भी रोष व्यक्त किया है। महासंघ ने हिमाचल सरकार द्वारा विद्युत बोर्ड में समाप्त किए जा रहे पदों पर गहरा रोष प्रकट किया। संघ ने हिमाचल सरकार से आने वाले बजट में कर्मचारियों, पेंशनरों के डीए, बकाया एरियर, मेडिकल बिल और अन्य बिलों का भुगतानों का प्रावधान करने की भी मांग रखी है। इस अवसर पर राजेंद्र भंगालिया, राम लाल शर्मा, सुरजीत राणा, राजेंद्र चौहान, परमेश्वर चौहान, रूप लाल शर्मा, नरेश ठाकुर, उमेश कुमार, नरेश शर्मा, चमन कलवान, गौतम दुल्टा, गोपाल शर्मा, जवाहर ठाकुर, अनिल रिठवान, भीम सिंह चौहान, यज्ञ दत शर्मा और अश्वनी रांटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article