{"_id":"69c9026e20d4f15a9805a556","slug":"national-competition-held-in-science-city-gujarat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157014-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आनी की वंशिका ने पाया चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आनी की वंशिका ने पाया चौथा स्थान
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
स्टेम क्विज 4.0 में आनी की वंशिका ने देशभर में चौथा स्थान किया हासिल। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
Link Copied
गुजरात की साइंस सिटी में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)। आनी स्थित हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा वंशिका ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित स्टेम क्विज 4.0 प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 25 और 26 मार्च को साइंस सिटी अहमदाबाद में करवाई गई, जिसमें देशभर के राज्यों की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात सरकार एवं गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने किया। प्रतियोगिता में 76 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें विभिन्न राज्यों की 35 टीमों के साथ गुजरात की 36 टीमें शामिल थीं। प्रतियोगिता की शुरुआत स्क्रीनिंग टेस्ट से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों को एक साथ 20 प्रश्नों का क्विज दिया गया। इस चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष आठ टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए वंशिका ठाकुर ने स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद ग्रैंड फिनाले में उन्होंने आत्मविश्वास, ज्ञान और तीव्र सोच के बल पर कड़ा मुकाबला करते हुए देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुजरात, द्वितीय उत्तर प्रदेश और तृतीय स्थान महाराष्ट्र को मिला। हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान पर रहा। विद्यालय के चेयरमैन रफ्तार ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस उपलब्धि का विशेष प्रसारण 5 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे डीडी गिरनार चैनल पर किया जाएगा। वंशिका की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।