{"_id":"61ffd513787bb31a07639dd0","slug":"narkanda-open-for-vehicle-after-three-days-rampur-hp-news-sml398758064","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल हुआ नारकंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल हुआ नारकंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी से यातायात के लिए अवरुद्ध एनएच-5 नारकंडा में तीसरे दिन बहाल हो गया है। इससे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि रामपुर से रोहडू़, मंडी और कुल्लू की ओर वाहनों की आवाजाही तीसरे दिन भी ठप रही। उपमंडल की दर्जनों ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी और फिसलन से एचआरटीसी की बसों को संभावित स्थानों तक ही भेजा गया।
ऊपरी हिमाचल में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण अभी भी जनजीवन अस्तव्यस्त पड़ा है। दर्जनों सड़कों के बर्फबारी से बाधित होने से हजारों लोगों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रामपुर-रोहडू़ मार्ग तीसरे दिन भी आवाजाही के लिए बाधित रहा। जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के बाद एनएच-305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है।
इस कारण आनी और निरमंड की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। इसके अलावा वाया मंडी होकर भी सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है। रामपुर उपमंडल के दर्जनों रूटों पर रविवार को संभावित स्थानों तक निगम की बसों की आवाजाही हो पाई। बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए जहां संजीवनी बनकर आई है, वहीं दूसरी ओर बर्फबारी के कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भागचंद ने बताया कि तीसरे दिन नारकंडा में एनएच-पांच यातायात के लिए बहाल हो गया है। अब शिमला की ओर एचआरटीसी की बसों की सीधी आवाजाही शुरू हो गई है। रामपुर, रोहडू, मंडी और कुल्लू जिले का संपर्क अभी भी कटा हुआ है। उपमंडल के विभिन्न रूटों पर निगम की बसों को संभावित स्थानों तक भेजा जा रहा है।