फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Naresh Laxmi Narayan left for Darkali Panchayat tour with his entourage

Rampur Bushahar News: लाव-लश्कर के साथ दरकाली पंचायत के दौरे पर रवाना हुए नरेशर लक्ष्मी नारायण

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
. अधिष्ठाता देवता साहिब लक्ष्मी नारायण कुमसू पदयात्रा कर पहुंचे शरनाल
विज्ञापन

. गांव पहुंचने पर देवता साहिब का फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत
. कुखी और दरकाली में भी ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का देंगे आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू शुक्रवार को लाव-लश्कर के साथ दरकाली पंचायत के दौरे पर निकले। चार दिवसीय दौरे के दौरान देवता साहिब शरनाल, कुखी और दरकाली गांवों में ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे देवता साहिब अपने मंदिर से ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलुओं के साथ रवाना हुुए। देवता साहिब की पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। सैकड़ों की संख्या में देवलुओं के साथ देवता साहिब दरकाली दौरे पर रवाना हुए। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान देवता साहिब शरनाल, कुखी और दरकाली में रात्रि ठहराव करेंगे। जगह-जगह देवता साहिब का जोरदार स्वागत किया जाएगा। शुक्रवार शाम को देवता साहिब शरनाल गांव पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने देवता साहिब का भव्य स्वागत किया। देवलुओं का भी स्वागत किया। मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि आराध्या देवता साहिब शुक्रवार से चार दिवसीय दरकाली पंचायत के दौरे पर निकल चुके हैं। शुक्रवार को शरनाल में देवता साहिब का रात्रि ठहराव हुआ। देवता साहिब अगले दिन दूसरे गांव का दौरा करेंगे। जगह-जगह देवता साहिब से लोग सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। युवाओं और बुजुर्गों में देवता साहिब के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed