फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nankhari health camp many people chekup by doctor

ननखड़ी में शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
nankhari health camp many people chekup by doctor
ननखड़ी में आयोजित आर्यवर्त सोसायटी के मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ कैम्प में बतौर मुख्यातिथि पहुंची ? - फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। आर्यवर्त एजूकेशनल और चैरिटेबल सोसाइटी ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी में तीसरा सबसे बड़ा मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप का आयोजन किया। शिविर में तहसील के सैकड़ों ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

एसडीएम कुमारसैन गुंजीत चीमा विशेष अतिथि मौजूद रहे। शिविर में आर्यवर्त सोसाइटी के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने मुख्यातिथि और शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद शिविर में पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच शुरू की गई। शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, सर्जरी और बाल रोग सहित अन्य रोगियों की जांच की गई। शिविर में अल्ट्रासाउंड सहित खून के विभिन्न टेस्ट भी निशुल्क किए गए।
विज्ञापन

शिविर के आयोजक और सोसाइटी के अध्यक्ष कौल नेगी ने कहा कि रामपुर के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व सोसाइटी ने गानवी और देवठी में भी निशुल्क मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप आयोजित किया गया था। शिविर में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि सोसाइटी के किए जाने वाले कार्यक्रम समाज के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इससे दुर्गम क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। सोसाइटी के सामाजिक हित में की जा रही यह पहल सराहनीय है। इस मौके पर सोसाइटी के रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, ओम बगई, ननखड़ी जोन प्रभारी चुनीलाल, बीडीसी उपाध्यक्ष शेर सिंह खुंद, सुभाष, अनिता, प्रोमिला मेहता, श्वेता, जियालाल, पिंकू खुंद, रंजना चौहान, शरद वर्मा, राजेश, टेक सिंह रजटा, सुरेंद्र मेहता, देवेंद्र नलवा और दलीप मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed