फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: बीडी इलेवन ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 04 Feb 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

(रोहडू़)। नेरवा के कॉलेज मैदान में सत्रह दिनों तक चली 23वीं फ्रेंड्ज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बीडी इलेवन ने जीता है। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 64 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए तीनों मुकाबले बेहद रोचक हुए।

सबसे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बीडी इलेवन नेरवा ने एएससीसी स्पार्टन शिमला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्कॉर्पियन किंग शिमला ने हॉट स्टार चियोग को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में बीडी इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉर्पियन किंग शिमला को हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व बीडी इलेवन इस प्रतियोगिता के पांच खिताब अपने नाम कर चुकी है। प्रतियोगिता के सामापन अवसर पर ओजस्वी विजय भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन



इस मौके पर व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा बतौर गेस्ट ऑफ ओनर, सोलन सब्जी मंडी के आढ़ती सुरेश सौहटा, भूगोल विषय के वरिष्ठ प्रवक्ता कमल भिख्टा, दिव्यांशी कलेक्शन सेंटर शिमला के मिंटू चांशटा और डीए स्पोर्ट्स शिमला के वीनू दीवान बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ एक लाख इक्यावन हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इसके अलावा बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए बीडी इलेवन के अजय मलिंगा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के साथ-साथ फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधांशु (एएससीसी स्पार्टन) को बेस्ट कैच लेने, मुरली शर्मा (स्कॉर्पियन किंग) को बेस्ट फील्डर, सुनहित (एएससीसी स्पार्टन) श्रेष्ठ विकेट कीपर, प्रेमपॉल (बीडी इलेवन) को श्रेष्ठ गेंदबाज, चमन डोगरा (स्कॉर्पियन किंग्ज) को श्रेष्ठ बल्लेबाज, विक्की राणा (स्कॉर्पियन किंग्ज) को श्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी और कर्ण रणाईक (लोअर वैली देइया) को उभररे खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed