{"_id":"69fe3dcdb7bd6627a1048bef","slug":"muskan-was-crowned-miss-and-bhavya-was-crowned-miss-charming-personality-rampur-hp-news-c-176-1-sln1010-168991-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मुस्कान को मिस और भाव्या को मिस चार्मिंग पर्सनेलिटी का मिला खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मुस्कान को मिस और भाव्या को मिस चार्मिंग पर्सनेलिटी का मिला खिताब
विज्ञापन
अवस्थी नर्सिंग कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में विजेता छात्राएं स्टाफ के साथस्रोत: कालेज
अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के अवस्थी नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि अवस्थी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन चंद्रशेखर अवस्थी थे, जबकि संस्थान की सचिव तारा अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात प्रिंसिपल शुभा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें एकल गीत, गिद्दा भंगड़ा ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम फ्रेशर्स के लिए विशेष रैंपवॉक एवं टास्क राउंड भी आयोजित किए गए। बीएससी नर्सिंग वर्ग में मिस फ्रेशर का खिताब मुस्कान, मिस चार्मिंग पर्सनेलिटी का खिताब भाव्या और मिस पर्सनेलिटी का खिताब सिमरन रत्तन को दिया गया। वहीं जीएनएम वर्ग में मिस फ्रेशर का खिताब दीपाली, मिस चार्मिंग पर्सनेलिटी का खिताब दीक्षा तथा मिस पर्सनेलिटी का खिताब रंजना को मिला। समारोह के अंत में सभी फ्रेशर्स को उनके नए शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विजेता छात्राओं को ताज एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया।