फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Murder in Kumarsain, murder of a person of Nepal origin, Shimla

Rampur Bushahar News: नेपाल मूल के व्यक्ति ने की साथी की हत्या

Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन में एक बागवान के बगीचे में करते थे दोनों काम, एक साथ रहते थे
विज्ञापन

बागवान की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस किया दर्ज

खून से लथपथ कमरे में पड़ा था शव, आरोपी खेत में लेटा हुआ था, पहनी शर्ट पर थे खून के धब्बे
संवाद न्यू ज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन में एक नेपाल मूल के व्यक्ति ने नेपाल मूल के ही दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की जानकारी के अनुसार नशे की हालत में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक और हत्यारा दोनों एक बागवान के सेब बगीचे में मजदूरी करते थे। दोनों एक ही कमरे में रह रहे थे। मृतक नेपाल मूल के 30 वर्षीय अर्जुन और आरोपी की पहचान 37 वर्षीय करण के रूप में हुई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को दी शिकायत में घुमाना गांव के देव राज चौहान ने बताया कि एक महीने पहले उनके चाचा के लड़के बसंत लाल के माध्यम से उनकी मुलाकात दो नेपाली युवकों करण और अर्जुन से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों युवकों को उन्होंने अपने बगीचे में काम करने के लिए बुला लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, 14 जनवरी की शाम वह अपने काम से मालंदी गांव गया था। लौटते समय अर्जुन ने उनसे बाजार में खर्च के लिए 500 रुपये मांगे, जो उन्होंने दे दिए। शाम 6:45 बजे उन्होंने करण से फोन पर बात की, तो करण ने बताया कि दोनों कैंप में मौजूद हैं। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे गांव के ललित ने देव राज को फोन कर बताया कि कैंप के पास खेत में एक नेपाली सो रहा है। जब वह वहां पहुंचा, तो देखा अर्जुन का खून से सना शव कैंप के कमरे में पड़ा था। उसका चेहरा और सिर खून से लथपथ था। घटनास्थल पर करण मौजूद नहीं था। आवाज लगाने पर करण खेत में लेटा हुआ मिला। उसने पास में कंबल और एक काला बैग रखा हुआ था। शिकायतकर्ता देव राज के अनुसार करण नशे की हालत में था और उसकी पहनी हुई टी-शर्ट पर खून के धब्बे थे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करण को हिरासत में ले लिया। देव राज ने आरोप लगाया है कि करण ने किसी कठोर वस्तु से अर्जुन के सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की है।


पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी करण नेपाली को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है। - सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी ठियोग
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed